तुलसा घूम रही ब्रज धाम जाने कहां मिलेंगे श्याम
तुलसा घूम रही ब्रज धाम जाने,
कहां मिलेंगे श्याम
जब तुलसा जमुना तट आई
राधा सखियों के संग आई
गोता लगा रहे घनश्याम,
तुलसा यहीं मिलेंगे श्याम।
जब तुलसा मधुबन में आई
राधा सखियों के संग आई
गैया चरा रहे घनश्याम,
तुलसा यहीं मिलेंगे श्याम।
जब तुलसा बंसीवट आई
राधा सखियों के संग आई
मुरली बजा रहे घनश्याम,
तुलसा यहीं मिलेंगे श्याम।
जब तुलसा वृंदावन आई
राधा सखियों के संग आई
वहां पर रास रचामे घनश्याम,
तुलसा यहीं मिलेंगे श्याम।
कार्तिक मास तुलसा घर घर आई
सब सखियां मिल मंगल गाए
वहां पर मिल गए सालेग्राम,
तुलसा यहीं मिलेंगे श्याम।
।। तुलसा घूम रही बृज धाम।। TULSA GHUM RAHI BRIJ DHAM ।।
Tulsi Mata Bhajan Lyrics Hindi Tulsi Mata Ke Bhajan Lyrics