रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया भजन

रंगरेजिया रंग दे रे मैया की चुनरिया भजन

मुखड़ा:

रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा, रंग देखे सारी रे नगरीया,
रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया।।
अंतरा 1:

नौ रंग रँगवा दे, सजीले किनारे,
ओढ़ के मैया लगे सबसे न्यारे,
चुनर वैसी ले मैं जाऊँ माँ की दुआरिया,
रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया।।
अंतरा 2:

कहते हैं लाल रंग मैया को भाए,
केसरिया फूलवा, चरणों में चढ़ाए,
दुल्हन सी लगे मोरी माई की मूरतिया,
रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया।।
अंतरा 3:

झिलमिल सितारों वाले, टाँक देना बूटे,
भक्ति का रंग ऐसा, जो छूटे ना छूटे,
‘बेनाम’ की रंग जाए, सारी रे उमरिया,
रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया।।
अंतिम मुखड़ा:

रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया,
रंग ऐसा, रंग देखे सारी रे नगरीया,
रंगरेजिया, रंग दे रे मैया की चुनरिया।।
 


NAVRATRI SPECIAL/RANG DE MAIYA KI CHUNARIYA/रंग दे मैया की चुनरिया/SHAHNAAZ AKHTAR MOB
Next Post Previous Post