सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया भजन

सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया भजन

सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
दुख के बदले में तुमने मुझे सुख दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया।
मेरे श्याम ...............।

होगी इतनी कृपा सोचा ना था कभी
पहले कुछ भी ना था आज कुछ ना कमी
सूखे होंठों पे बी ही अब तो रहती हंसी
मेरी मुश्किल को तुमने सदा हल किया
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया
सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया,
मेरे श्याम ...............।

जबसे तेरी नज़र श्याम मुझ पे पड़ी,
मेरी सर पे सदा रहती मोरछड़ी,
अब तो है खुशनुमा ज़िन्दगी हर घड़ी,
मेरा संकट प्रभु तुमने खुद पे लिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
सूने जीवन में ख़ुशियों का रंग भर दिया,
मेरे श्याम ...............।

आपके साथ से हो गया हूँ निडर,
आपके होते प्रभु मैं ना करता फिकर,
तुमने मुझको बिठाया है ऊँचे शिखर,
अवगुण मोहित का तुमने प्रभु ढक लिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
सूने जीवन में ख़ुशियों का रंग भर दिया,
मेरे श्याम ...............।

सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
दुःख के बदले में तुमने मुझे सुख दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
सूने जीवन में ख़ुशियों का रंग भर दिया,
मेरे श्याम ...............।

सूने जीवन में खुशियों का रंग भर दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया,
दुख के बदले में तुमने मुझे सुख दिया,
बोल कैसे करूँ मैं तेरा शुक्रिया।
मेरे श्याम ...............।


भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

खुशियों के रंग श्याम के संग | Khushiyon Ke Rang Shyam Ke Sang | Shyam Bhajan by Sanjeev Sharma

Sune Jivan Mein Khushiyon Ka Rang Bhar Diya,
Bol Kaise Karun Main Tera Shukriya,
Dukh Ke Badale Mein Tumane Mujhe Sukh Diya,
Bol Kaise Karun Main Tera Shukriya. 


Mere Shyaam ................
Song: Khushiyon Ke Rang Shyam Ke Sang
Singer: Sanjeev Sharma
Music: Deepak Kumar
Lyricist: Alok Gupta Mohit
Video: Sarvan Kumar 
Category: Hindi Devotioanl ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

सूने जीवन में जब श्याम आ जाते हैं तो चारों तरफ खुशियों का रंग बिखर जाता है। पहले जहाँ कुछ भी नहीं था, वहाँ आज हर तरफ भरपूर सुख दिखने लगता है। सूखे होंठों पर हँसी आ गई, मुश्किलें खुद-ब-खुद हल होने लगीं। दुख के बदले में उन्होंने सुख दे दिया। अब हर घड़ी जीवन खुशनुमा लगती है।
जब श्याम की नजर पड़ जाती है तो सिर पर मोरछड़ी की तरह उनका साया बना रहता है। संकट उन्होंने खुद पर ले लिया, अवगुणों को ढक लिया। अब डर नाम की कोई चीज नहीं रही। उनके साथ रहते ही सारी फिक्र दूर हो जाती है और जीवन ऊँचे शिखर पर पहुँच जाता है।

श्याम की कृपा इतनी गहरी है कि सोचा भी नहीं था। सूना पड़ा जीवन अचानक महकने लगता है। छोटी-छोटी खुशियाँ भी बड़ी लगने लगती हैं। दिल में बस यही भाव रहता है कि उनका शुक्रिया कैसे अदा करूँ। जब श्याम साथ हो जाते हैं तो जीवन का हर पल मीठा हो जाता है। दुख हल्का पड़ जाता है और सुख की लहर चलने लगती है। उनके नाम में डूबकर रहने से मन को असीम शांति मिलती है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की। 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post