मेरी चुनर पे रंग गयो डाल यशोदा को लाल भजन

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल यशोदा को लाल भजन


मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल,

निकली थी ओढ़ के मैं पीली चुनरिया,
जाने कहाँ से सखी आयो कन्हैया,
निकली थी ओढ़ के मैं पीली चुनरिया,
जाने कहाँ से सखी आयो कन्हैया,
पीली मेरी चुनर को कर गयो लाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल,
मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल,

विनती करी मैंने हाथ जोड़ के,
कोशिश करी मैंने बचने की दौड़ के,
विनती करी मैंने हाथ जोड़ के,
कोशिश करी मैंने बचने की दौड़ के,
पीछे~पीछे दौड़ा वो तो ले के गुलाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल,

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल,

कुछ भी सखी मैं कर ना पाई,
जब उसने मेरी पकड़ी कलाई,
कुछ भी सखी मैं कर ना पाई,
जब उसने मेरी पकड़ी कलाई,
सखी मल गयो मेरे मुख पे गुलाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल,

मेरी चुनर पे रंग गयो डाल,
यशोदा को लाल वो तो नंद जी को लाल।



होली भजन 2026 ।। मेरी चुनर पे रंग गयो डाल ।। #holi #holispecial #holi2026 #holibhajan #radhekrishna

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

फागुन की होली में कृष्ण की लीला अनोखी है। साधक का मन गोपियों की तरह रंगों में सराबोर हो जाता है। पीली चुनर ओढ़कर निकली गोपी को कन्हैया पीछे-पीछे दौड़ाते हैं, हाथ जोड़कर विनती करने पर भी नहीं रुकते। गुलाल से चुनर लाल कर देते हैं, कलाई पकड़कर मुख पर अबीर मल देते हैं। यह रंग सिर्फ चुनर का नहीं, मन का भी हो जाता है। यशोदा माँ का लाल और नंद बाबा का लाल ऐसे रंग बरसाता है कि बचने की सारी कोशिशें व्यर्थ हो जाती हैं। होली का यह खेल प्रेम का ऐसा रंग है जो गोपियों को और भी गहराई से बाँध लेता है, हर तरफ उल्लास और भक्ति फैल जाती है।

श्याम सुंदर, यशोदा के लाल, नंद के लाड़ले, होली में भी अपनी बाल लीला से सबको रंगते हैं। वृंदावन की गलियों में गुलाल बरसाते हुए गोपियों के साथ खेलते हैं, उनकी चुनरियाँ लाल कर देते हैं। उनकी यह महिमा है कि जो भी उनके रंग में रंग जाता है, उसका जीवन प्रेम और आनंद से भर जाता है। वे माखन चोर हैं तो होली में भी रंग चोर बन जाते हैं, किसी को नहीं छोड़ते। भक्त आज भी उनकी इसी लीला को याद कर होली मनाते हैं, चुनर पर रंग डालकर उनके चरणों में समर्पित हो जाते हैं। जय श्री कृष्ण, जय यशोदा के लाल, जय होली के रंग बरसाने वाले कन्हैया!
 
मेरी चुनर पे रंग गयो डाल, यशोदा को लाल वो तो नन्द जी को लाल ।। 
bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post