शिरडी वाले से अपनी मुलाकात हो गई भजन

शिरडी वाले से अपनी मुलाकात हो गई भजन

बज गए ढोल नगाड़े ओए, क्या बात हो गई,
शिरडी वाले से अपनी मुलाकात हो गई।।

शुभ दिन आए के शुभ घड़ी आई, बंटने लगी है बधाई,
देखो देखो, ओ बाबा मुस्कुराने लगा,
जिसको देखो, वो ही अब गुणगुनाने लगा,
हो गए वारे न्यारे ओए, क्या बात हो गई,
शिरडी वाले से अपनी मुलाकात हो गई।।

जय हो तुम्हारी के जय हो तुम्हारे, शिरडी के साईं तुम्हारी,
मेरे जीवन का साथी और सहारा है तू,
सबकी बिगड़ी बनाने वाला है तू,
धन से चांदी से खुशियों की बरसात हो गई,
शिरडी वाले से अपनी मुलाकात हो गई।।

नाचो रे, गाओ रे, ताली बजाओ, साईं की पालकी सजाओ,
बाबा का जय जयकार अब होने लगा,
बाबा भी भक्तों के संग नाचने लगा,
झिलमिल तारे सितारों की अब रात हो गई,
शिरडी वाले से अपनी मुलाकात हो गई।।



Sai Baba Bhajan 2019 - साई से मुलाकात - Arvind Tiwari - Sai Se Mulaqat #AmbeyBhakti

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Song - Sai Se Mulaqat
Singer - Arvind Tiwari 
Music- Govind Bathri
Copyright - Shubham Audio Video
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post