झंडा ले ले जोगिया वे मैं रीझां से बनाया

झंडा ले ले जोगिया वे मैं रीझां से बनाया

चेत महीने चाला आया, मैं बाबे दे जाना।।
लाल रंग का कपड़ा लेकर, ऊपर गोटा लगाना।।
झंडा ले ले जोगिया, वे मैं रीझां से बनाया।।

सारी दुनिया दुश्मन हो गई, कोई ना यहाँ मेरा।।
चेत महीने हाका मारूं, सुन ले दुखड़ा मेरा।।
सबके बाबा दुखड़े सुनता, देखूं तेरी माया।।
झंडा ले ले जोगिया, वे मैं रीझां से।।

पुत्रों के दुख बड़े होते, दुनिया सारी जाने।।
अगर मैं तुझसे बोली मारूं, लगे तीर ठिकाने।।
सारी दुनिया दुख मनाती, तुझको तरस ना आया।।
झंडा ले ले जोगिया, वे मैं रीझां से।।

अगर मैं तेरे दर पे आऊं, रोज करूं अरदासें।।
भक्त तेरा तो हरदम रहता, दीद तेरी का प्यासा।।
हमें ना ठुकराना जोगिया, दुनिया ने ठुकराया।।
झंडा ले ले जोगिया, वे मैं रीझां से।।

चढ़कर कठिन चढ़ाइयाँ बाबा, दर तेरे जो आए।।
खाली झोलियाँ भर देता वो, मुँहमाँगी मुरादें पाए।।
भवसागर वो तर जाता है, जिसने दर्शन जोगी का पाया।।
झंडा ले ले जोगिया, वे मैं रीझां से।।

मैं कोई भी भूल ना कीती, तू क्यों दिल दुखाया।।
सारी दुनिया छोड़ के जोगी, तेरे चरणों आया।।
हो गए मेरे काम सवले, जब तेरा नाम ध्याया।।
झंडा ले ले जोगिया, वे मैं रीझां से।।



झंडा लैला जोगिया वे मैं रिजा नाल बनाया Baba Balak Nath Bhajan Himachali Baba Balak Nath Bhajan भजन

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post