सारे जग में उजाला है मैंने तुझको पुकारा

सारे जग में उजाला है मैंने तुझको पुकारा है Sare Jag Me Ujala Hai Mata Rani Bhajan by Uma Lahari

सारे जग में उजाला है मैंने तुझको पुकारा है Sare Jag Me Ujala Hai

सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है,
विनती सुन लो मेरी मैया,
मुझे तेरा सहारा है,
सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है।

तेरा धाम निराला है,
तेरी ज्योत नूरानी है,
दुखड़ों से भरी मेरी,
जीवन की कहानी है,
अपनों ने ही मारा है,
कोई ना सहारा है,
विनती सुन लो मेरी मैया,
मुझे तेरा सहारा है,
सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है।

जब तेरे भक्तों पर,
विपदाएँ माँ आई हैं,
दुष्टों का तू काल बनी,
माँ दौड़ी आई है,
तकदीर का मारा है,
तेरा लाल बेचारा है,
विनती सुनलो मेरी मैया,
मुझे तेरा सहारा है,
सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है।

लहरी मुझे तू मैया,
ऐसे तड़पाती हो,
बन बैठा तमाशा माँ,
क्यों लोग हसाती हो,
क्या निर्णय तुम्हारा है,
क्यों ये हाल हमारा है,
विनती सुनलो मेरी मैया,
मुझे तेरा सहारा है,
सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है।

सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है,
विनती सुन लो मेरी मैया,
मुझे तेरा सहारा है,
सारे जग में उजाला है,
मैंने तुझको पुकारा है।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)
Singer / गायक : Uma Lahari / उमा लहरी (उमा लहरी के सभी भजन देखें) 


Mata Rani Bhajan उमा लाहिरी का बहुत ही प्यारा भजन /सारे जग में उजाला है / हैदराबाद /Bhakti Sangeeth

इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.
 
Bhajan: Tu To Sunti Hai Uski Pukar
Singer: Anuradha Paudwal
Music Director: Nandu Honap
Lyricist: S.Kalra
Album: Ambe Tu To Saare Jag Ki Hai Rani
Music Label: T-Series
 
जब भक्त अपनी माँ को पुकारता है, तो वह उसकी ताकत और करुणा को याद करता है, जो दुष्टों का नाश करने और भक्तों की रक्षा करने में सक्षम है। यह रचना उस दुखी मन की व्यथा को व्यक्त करती है, जो संसार में उपेक्षा और तिरस्कार का शिकार होकर भी अपनी माँ की शरण में आशा की किरण देखता है। वह माँ, जो अपने भक्तों के लिए दौड़कर आती है और उनकी तकदीर को संवारती है, भक्त के लिए एकमात्र आश्रय है। यह भक्ति का वह भाव है, जो भक्त को यह विश्वास दिलाता है कि उसकी हर विनती सुनी जाएगी, और उसकी माँ की कृपा से उसका जीवन उजाले से भर जाएगा। यह रचना उस अनंत प्रेम और शक्ति का गान है, जो भक्त को हर संकट से उबारकर उसे शांति और साहस प्रदान करती है। 

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post