ॐ (ओम ) सर्व मंगल मांगल्ये : समस्त मंगलों में जो मंगल है (माता रानी) शिवे: जो शिव रूप कल्याणकारी है। शिव से आशय पावन आर कल्याण से है। सर्व अर्थ साधिके: समस्त मनोकामनाओं/मनोरथ को पूर्ण करने वाली। शरण्ये: जिनकी शरण में जाना उचित है, जो शरण योग्य हैं। त्रयम्बके: तीन नेत्र वाली। गौरी: माता गौरी, शिव पत्नी। नारायणी: विष्णु जी की पत्नी। नमः अस्तु ते : आपको नमन है, नमस्कार है।
हिंदी अर्थ Hindi Meaning Durga Saptsati
माता रानी समस्त प्रकार का मंगल करने वाली है, मंगल देने वाली हैं और वे स्वंय ही मंगलकारी हैं .माता समस्त प्रकार की मनोकामना, मनोरथ को पूर्ण करती हैं. माता की शरण में हमें जाना है क्योंकि माता की शरण ग्रहण करने योग्य है. आशय है की माता की शरण में जो भी जाता है, माता उसकी मुरादें पूरी करती है और उसके जीवन में मंगलकारी कार्य पूर्ण करती हैं. माता रानी तीन नेत्रों वाली हैं और वे भूत, भविष्य और वर्तमान को देखने में समर्थ हैं. माता ही शिव, कल्याणकारी हैं. माता शिव की पत्नी, गौर है और माता ही नारायणी अर्थात विष्णु जी की पत्नी हैं. माता ही इश्वर के समस्त रूप हैं, ऐसी कल्याणकारी माता को हम नमन करते हैं, नमस्कार करते हैं.
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये Om; Who Is The Auspiciousness In All That Is Auspicious शिवे सर्वार्थसाधिके And The One Who Fulfills Everyone’s Wishes शरण्ये त्रयम्बके गौरी I Am In Your Refuge, O Three-Eyed Gauri, (who sees the past, present & the future) नारायणी नमोस्तुते || Salutations To You, O Narayani
Meaning in English : I bow down to the Goddess Narayani, who makes everything auspicious as she is the most auspicious one. Mata Durga is the auspicious form, fulfilling all auspicious deeds. Mata fulfills all the desires of those who come for the shelter Mother is worthy of refuge (Mother protects those who come to her shelter) to the Three-eyed Gauri (the wife of Lord Shiva)
Maa Chandraghanta | Mangal Prapti - Day 3 | Shambhu Lahari, Chanchal K. Lahari | Narayan Agarwal
सब प्रकार के सुख देने वाले, सबकी मनोकामना पूर्ण करने वाले, शरण लेने योग्य, त्रिनेत्र धारीअर्थात् भूत, वर्तमान, वर्तमान को देखने वाली आप ही भगवान शिव जी की पत्नी हो। आप सभी रूपों से, आयामों से जुड़े हैं, आपको नमस्कार।
सर्वमंगला का अर्थ क्या है? Sarvmangala Ka Arth Kya Hota Hai ?
सर्वमंगला से आशय माता रानी से है, दुर्गा माता से है। माता समस्त तरह के मंगल करती हैं और वे ही भगवान् शिव जी की पत्नी हैं। शिव का अर्थ भी कल्याणकारी ही होता है।
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।