ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते

ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते हैं

ऊँचे पर्वत चढ़कर जो,
तेरे मंदिर आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।

हे जगदम्बा महारानी,
तेरा नहीं कोई सानी,
तू रण में रणचंडी माँ,
तू मन में शीतल है माँ,
तेरे आगे देव भी सारे,
शीश झुकाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।

हाथ त्रिशूल सुहावे,
तेरा दर्शन मन भावे,
ये तेरी शेर सवारी,
बड़ी लागे है प्यारी,
भक्त तेरे दर्शन करने,
दरबार में आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।

करे जो तेरी भक्ति,
मिले भक्ति से शक्ति,
जो तुझसे लगन लगायें,
वो भवसागर तर जायें,
हो तेरे धाम जो आते,
तुझमे ही रम जाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।

सुनो माँ जोतावाली,
तू सबकी है रखवाली,
शरण में हमको रखना,
नहीं माँ दूर करना,
हो, तेरे मंदिर में जो,
अरजी लगाने आते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरी महिमा गाते हैं,
मैया जी तेरे दर्शन पाते हैं।

भजन श्रेणी : माता रानी भजन (Mata Rani Bhajan)




ऊँचे पर्वत चढ़कर जो तेरे मंदिर आते हैं | Mata Sherowali Bhajan | Unche Parvat Chadh Kar | New Bhajan 
 
इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.
Read Also / इस भजन से सबंधित अन्य भजन भी देखें :-
ऊँचे-ऊँचे पर्वतों को पार कर माँ दुर्गा के मंदिर पहुँचने वाला मन उनकी कृपा में डूबकर सारे दुख भूल जाता है। माँ जगदंबा, जो रण में रणचंडी बनकर दुष्टों का संहार करती हैं और मन को शीतलता की छाँव देती हैं, उनका स्वरूप इतना निराला है कि देवता भी उनके सामने सिर झुकाते हैं। त्रिशूल थामे, शेर पर सवार माँ का दर्शन मन को हर लेता है, और जो उनके दरबार में आता है, वह उनकी भक्ति में रमकर शक्ति पाता है। माँ की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ता है कि भवसागर की लहरें शांत हो जाती हैं, और मन माँ के प्रेम में खो जाता है। जोतावाली माँ हर भक्त की रखवाली करती हैं, उनकी शरण में आए मन को कभी निराशा नहीं मिलती। मंदिर में अरदास लेकर आने वाला भक्त माँ की महिमा गाते हुए उनके दर्शन का सुख पाता है, और उसका जीवन सुख, शांति और आनंद से भर जाता है।
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post