जय जय गोवर्धन महाराज भजन

जय जय गोवर्धन महाराज भजन

जय जय गोपाल,
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो,
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय नंदलाल, जय गोपाल,
जय नंदलाल, जय गोपाल,
गोपाला........................।

तेरे कानन कुंडल सोहे रहे,
तेरे कानन कुंडल सोहे रहे,
तेरी भ्रकुटी, तेरी भ्रकुटी,
तेरी भ्रकुटी बनी विशाल,
हाँ विशाल,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।

तेरे माथे पे टीका रोली को,
तेरे माथे पे टीका रोली को,
तेरे गल, तेरे गल,
तेरे गल वैजयंती माल,
वैजयंती माल,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय नंदलाल, जय गोपाल,
जय नंदलाल, जय गोपाल,
गोपाला........................।

तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
और चढ़े, और चढ़े,
और चढ़े दूध की धार,
हाँ धार,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।

तेरे गले में कंठा सोने का,
तेरे गले में कंठा सोने का,
तेरी थोड़ी पे, तेरी थोड़ी पे,
तेरी थोड़ी पे हीरा लाल,
हाँ लाल,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय नंदलाल, जय गोपाल,
जय नंदलाल, जय गोपाल,
गोपाला........................।

तेरी सात कोस की परिक्रमा,
तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चकलेश्वर, और चकलेश्वर,
और चकलेश्वर विश्राम,  
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।
जय जय गोवर्धन महाराज,
महाराज,
तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यो।


भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)



जय जय गोवर्धन महाराज - Govardhan Puja 2022 Song - Sadhvi Purnima Ji - Jai Jai Govardhan Maharaj
इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.
Next Post Previous Post