सिंह पे चढ़के आ रहीं मैया हो रही जय जयकार

सिंह पे चढ़के आ रहीं मैया हो रही जय जयकार

(मुखड़ा)
सिंह पे चढ़के आ रही मैया,
हो रही जय-जयकार।।

(अंतरा)
का रंग चुनरी, का रंग गोटा,
का रंग फूलन हार,
लाल रंग चुनरी, लाल रंग गोटा,
लाल रंग फूलन हार,
सिंह पे चढ़के आ रही मैया,
हो रही जय-जयकार।।

का रंग बिंदिया, का रंग एरंग,
का रंग नथुनी डार,
लाल रंग बिंदिया, लाल रंग एरंग,
लाल रंग नथुनी डार,
सिंह पे चढ़के आ रही मैया,
हो रही जय-जयकार।।

का रंग चरण महावर का रंग,
का रंग सिंह सवार,
लाल रंग चरण महावर, लाल रंग,
लाल रंग सिंह सवार,
सिंह पे चढ़के आ रही मैया,
हो रही जय-जयकार।।

का रंग राजेंद्र नारियल लाए,
का रंग पूजन थाल,
लाल रंग राजेंद्र नारियल लाए,
लाल रंग पूजन थाल,
सिंह पे चढ़के आ रही मैया,
हो रही जय-जयकार।।

(पुनरावृति)
सिंह पे चढ़के आ रही मैया,
हो रही जय-जयकार।।


सिंघ पे चढ़के आरही मैया हो रही जय जयकार। माता की भेंट,देवी गीत,मंत्र, चलीसा, भगत,देवी भजन,देवी पूजन,
Next Post Previous Post