नाचे झूमे बन मयूर तन-मन ब्रज में

नाचे झूमे बन मयूर तन-मन ब्रज में

नाचे, झूमे बन मयूर तन-मन ब्रज में।
राधे कृष्णा, राधे कृष्णा, गूंजे वृंदावन में।
बंसी बोले राधे-राधे, कृष्ण राधे मन में।
राधे कृष्णा, राधे कृष्णा, गूंजे वृंदावन में।।

राधे बिना तो कृष्ण हैं आधे,
कृष्ण बिना तो आधी हैं राधे।
आज गूंज रहा नाम दोनों कण-कण में।
राधे कृष्णा, राधे कृष्णा, गूंजे वृंदावन में।।

नंद का लाला गिरिवरधारी,
बरसाने में वृषभानु दुलारी।
छवि प्यारी-प्यारी बस गई नयन में।
राधे कृष्णा, राधे कृष्णा, गूंजे वृंदावन में।।

जिसको किशोरी जी की मिलती कृपा है,
उसको बिहारी जी की मिलती दया है।
रहता चोखानी भी आठों याम सुमिरन में।
राधे कृष्णा, राधे कृष्णा, गूंजे वृंदावन में।।


Song Gunje RADHE KRISHNA nam Singer Sunita Pareek New Bhajan Kanha Ji Shyamal Bhakti 2020

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

SONG ;Gunje RADHE KRISHNA nam
SINGER ;- SUNITA PAREEK
LYRICS ;- "parmod chokhani ji"
MUSIC ;- YOGESH BAJAJ (SWARALYA STUDIO FTB.)
EDIT ;-parvesh saxsena

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post