मंदिर अब सजने लगा है फागुन
मंदिर अब सजने लगा है फागुन
मंदिर अब सजने लगा है,फागुन अब लगने लगा है,
फागुन जब लग जाये,
खाटू का नजारा क्या होगा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा,
सज के बैठा श्याम हमारा,
इस से प्यारा क्या होगा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा।
खाटू की गलियों में अब,
जयकारा लगने लगा है,
जयकारा लग जायेगा,
खाटू का नजारा क्या होगा,
श्याम हमारा, सजेगा श्याम हमारा,
श्याम हमारा, सजेगा श्याम हमारा।
भक्तों पे मोर छड़ी का,
झाड़ा अब लगने लगा है,
झाड़ा जब लग जाये,
खाटू का नजारा क्या होगा,
श्याम हमारा, सजेगा श्याम हमारा,
श्याम हमारा, सजेगा श्याम हमारा।
फागुन में चंग धमाल अब,
खाटू में बजने लगा है,
चंग जब बज जाये,
खाटू का नजारा क्या होगा,
श्याम हमारा, सजेगा श्याम हमारा,
श्याम हमारा, सजेगा श्याम हमारा।
सज के बैठा श्याम हमारा,
इस से प्यारा क्या होगा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा।
मंदिर अब सजने लगा है,
फागुन अब लगने लगा है,
फागुन जब लग जाये,
खाटू का नजारा क्या होगा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा,
सज के बैठा श्याम हमारा,
इस से प्यारा क्या होगा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा,
श्याम हमारा, हमारा श्याम हमारा।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।