मेरे बाला जी सरकार के तो रंग निराले हैं भजन
मेरे बाला जी सरकार के तो रंग निराले हैं भजन
मेरे बाला जी सरकार,के तो रंग निराले हैं,
दया दृष्टि करते सब पर,
मेहंदीपुर वाले हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं।
रूप रंग हैं, लाल लाल हैं,
कहीं पे काला काला,
कहीं पे काला काला,
मेहंदीपुर में सज के बैठा,
मां अंजनी का लाला,
राम नाम की जपते रहते,
हर दम कंठी माला,
दर्शन मात्र से खुल जाता है,
बन्द किस्मत का ताला,
लाखों की संख्या में,
आने जाने वाले हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो भक्त निराले हैं।
बल की कोई कमी नहीं है,
ऐसे हैं बल धारी,
भुत प्रेत सब थर थर कांपे,
ऐसे हैं बल धारी,
सोने की लंका को,
स्वयं जला ने वाले हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम।
बाला जी संग प्रेत राज,
भैरव का दर्शन पायें,
लड्डू चावल उड़द से,
तीनों देव को भोग लगायें,
श्रद्धा सुमन चढ़ा के,
अपना मन वांछित फल पायें,
जिस के चरणों मे धर धीरज,
अपना शीश झुकायें,
अंजलि के स्वर में,
सब के सब गाने वालें हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं।
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं,
दया दृष्टि करते सब पर,
मेहंदीपुर वाले हैं,
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं
मेरे बाला जी सरकार,
के तो रंग निराले हैं।
भजन श्रेणी : हनुमान भजन (Hanuman Bhajan)
मेरे बालाजी सरकार के तो रंग निराले हैं || Anjali Dwivedi Ji || Mehndipur Balaji - 2022 - 4K UHD
यह भजन भी देखिये
- लीलो श्याम जी को भाया म्हानें प्यारो लागे भजन
- अपना तो खाटू वाला ये लीले घोड़े वाला
- सांवरे का स्वागत सत्कार करो रे भजन
मेहंदीपुर वाले बाला जी की दया तो सारी दुनिया देख चुकी है, हर किसी पर करुणा भरी नजर रखते हैं। लाल-लाल रूप में विराजमान, कहीं काला काला चमकते हुए, मां अंजनी के लाल की लीला निराली ही है। राम नाम जपते कंठी माला फेरते, दर्शन से बंद किस्मत का ताला खुल जाता। लाखों लोग आते-जाते, भुत-प्रेत थर-थर कांपते, सोने की लंका जलाने वाले बल धारी के आगे कौन टिके। प्रेत राज संग भैरव का दर्शन, लड्डू-चावल-उड़द का भोग चढ़ाकर मनोकामना पूरी हो जाती। ये इश्वर का आशीर्वाद है, जो हर मुश्किल आसान कर देता।
राम सिया राम के जयकारे गूंजते रहें, श्रद्धा के फूल चढ़ाकर शीश झुकाएं, धीरज मिलेगा चरणों में। अंजलि स्वरों में भक्ति बहती रहे, जीवन की हर राह में साथ निभाएं। हमें सिखाते हैं कि सच्ची शक्ति तो विश्वास में बसती है, हर पल नई उम्मीद जगाती। ऐसे प्यार भरे रंगों से रंग जाओ, मन को शांति मिले। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे, दिल को छू ले ऐसी भक्ति मिले। जय बाला जी सरकार की!