तेरी बिगड़ी बनेगी वृन्दावन जाने से

तेरी बिगड़ी बनेगी वृन्दावन जाने से

तेरी बिगड़ी बनेगी वृंदावन जाने से,
वृंदावन जाने से, बरसाना जाने से।
तक़दीर बदल जाती है वृंदावन जाने से,
तक़दीर बदल जाती है बरसाना जाने से।।

ऊँची अटारी श्री राधा जी का मंदिर है,
जाके जाना, बताना प्यारे, ओ भी तेरे अंदर है।
मन हल्का होता है, उनको बतलाने से,
तेरी बिगड़ी बनेगी वृंदावन जाने से।।

तेरी सारी विपदाएं टारेंगे बिहारी जी,
प्रेम से कहना कि मैं हूँ तिहारी जी।
जादू सा कर देंगे तेरे सन्मुख आने से,
तेरी बिगड़ी बनेगी वृंदावन जाने से।।

सूरदास और कबीर की भी बदली,
रसखान जैसे फकीर की भी बदली।
मदमस्त हुई मीरा, गिरिधर गुण गाने से,
तेरी बिगड़ी बनेगी वृंदावन जाने से।।

मानो या न मानो, यह तो अपना विचार है,
दास का तो काम राधा नाम प्रचार है।
‘हरी दासी’ ने पाया, गुरुदेव बताने से,
फिर क्या फ़ायदा होगा पीछे पछताने से,
तेरी बिगड़ी बनेगी वृंदावन जाने से।।


Teri Bigdi Banegi || Singer- टीनू सिंह ,हैप्पी शर्मा || Superhit Lord Krishna Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

Album- De Do De Do Kishori Ji Barsana
Song- Teri Bigdi Banegi vrindavan Jane se
Singer: Tinu Singh ,Happy Sharma phagwada 
CopyRight- Chandrika Music

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post