सुनो बलराम की मैया भजन

सुनो बलराम की मैया भजन

सुनो बलराम की मैया,
सताये तेरा नटखट कन्हैया,
सुनो बलराम की मैया,
सताये तेरा नटखट कन्हैया,
माखन चोर, नंद किशोर,
दैया रे दैया,
माखन चोर, नंद किशोर,
दैया रे दैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया,
सुनो बलराम की मैया।

ग्वाल बाल की,
टोली चटपट,
अचक अचक आवे,
होवे ना खटपट,
उचक उचक,
मटकी को उतारे,
माखन खावे,
मिलकर झटपट,
हाथ ना आवे दैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया।

बछिया छोड़,
मेरी गैया चुखाई,
लपक झपक,
जो दौड़ी आई,
खूंटे से मेरी गैया भगाई,
गई पकड़ने,
हाथ ना आई,
घर ना लौटी गैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया।

सुनो बलराम की मैया,
सताये तेरा नटखट कन्हैया,
सुनो बलराम की मैया,
सताये तेरा नटखट कन्हैया,
माखन चोर, नंद किशोर,
दैया रे दैया,
माखन चोर, नंद किशोर,
दैया रे दैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया,
सताये तेरा कृष्ण कन्हैया,
सुनो बलराम की मैया।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)



कृष्ण जी का प्यारा भजन ~ Suno Balram Ki Maiyya
Next Post Previous Post