गोविन्द सहारा दो गोपाल सहारा दो लिरिक्स Govind Sahara Do Lyrics, Krishna Bhajan
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो,
जग भँवर में मन भटके,
इस मन को किनारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।
तूफान में माया के,
कहीं हम ना बह जाए,
कहीं दाग गुनाहों के,
इस मन पे ना रह जाए,
हर पाप जो धो दे,
वो अमृत धारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।
अर्जुन को दिया था जो,
वो ज्ञान हमें दे दो,
तुम भक्त सुदामा सी,
पहचान हमें दे दो,
मीरा को मिला था जो,
हमें वो एकतारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।
करुणा रस बरसाओ,
प्रभु प्रेम के झरनो से,
मन जुड़ा रहे माधव,
इन पारस चरणों से,
जन्मों के लिए ऐसा,
लिख भाग्य हमारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो,
जग भँवर में मन भटके,
इस मन को किनारा दो,
गोविन्द सहारा दो,
गोपाल सहारा दो।
Govind Sahara Do | New Bhajan Krishna 2023 | Sandeep Bansal
Singer : Sandeep Bansal
Lyrics : Ravi Chopra
Music : Ravi Chopra
Camera & Edit : Darshan Patel
Digital Partner : Rolls N Reels