हो जाओ तैयार साथियों लिरिक्स Ho Jaao Taiyar Sathiyo Lyrics

हो जाओ तैयार साथियों लिरिक्स Ho Jaao Taiyar Sathiyo Lyrics, Deshbhakti song Lyrics Hindi

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन,
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए,
तो जीवन बेकार,
हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार............।।

सोचने का समय गया,
उठो लिखो ईतिहास नया,
बंशी फेकों और उठा लो,
हाथों में हथियार,
हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार............।।

तूफानी गति रुके नहीं,
शीश कटे पर झुके नहीं,
तने हूँए माथे के आगे,
ठहर न पाती हार,
हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार............।।

गूंज उठे धरती अम्बर,
और उठा लो ऊंचा स्वर,
कोटि कोटि कण्ठों से गूंजे,
भारत की जयकार,
हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार............।।

हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार,
अर्पित कर दो तन मन धन,
मांग रहा बलिदान वतन,
अगर देश के काम न आए,
तो जीवन बेक़ार,
हो जाओ तैयार साथियों,
हो जाओ तैयार............।।




Prakash Mali का सुपरहिट देश भक्ति गीत - Ho Jao Taiyaar Sathiyo | 26th January Song 2020 हो जाओ तैयार साथियों

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url