देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर भजन

देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर भजन

देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

शीला देवी जी की आँखों के तारे मेरे गुरुवर,
प्रेमचंद्र जी के जो नंदन,
उनको वंदन,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

बालपन से संयम को धार चले गुरुवर,
कुंथुसागर जी से ले दीक्षा,
चले शिवपथ पर,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

सारश्वत आचार्य कहलाए मेरे गुरुवर,
परम तपस्वी बड़े उदार,
गुरुदेव हमार,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

तीर्थों का उद्धार कराए मेरे गुरुवर,
ज्ञानयोगी और प्रज्ञाश्रमण,
करें आत्म रमण,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

करुणा और वात्सल्य के दाता मेरे गुरुवर,
जिसके सर पर रख दे हाथ,
सुख उसके साथ,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

णमोकार तीर्थ के प्रणेता मेरे गुरुवर,
पद्मावती माँ का दरबार,
बड़ा अतिशयकार,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।

देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर,
देवनंदी गुरुदेव जय हो आचार्य प्रवर।



Devnandi Gurudev Jai Ho Achary Pravar आचार्य श्री देवनंदी जी महाराज

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post