क्या क्या कमाया हमने आओ हिसाब कर
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले,
दुनियां की बात छोड़ें,
अपनी किताब पढ़ ले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले।
कितनों का दिल दुखाया,
कितनो के दिल को तोड़ा,
कितनो का प्यार पाया,
कितनो को खुद से जोड़ा,
क्या क्या गंवाया हमने
आओ हिसाब कर ले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले।
कितनी करी है सेवा
कितना करा दिखावा,
कितना छला जगत को
बन का के इक छलावा,
ऐसे बिताया जीवन
आओ हिसाब कर ले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले।
कितना फर्ज निभाया
कितना किया कर्म है,
अब तक हमने जाना
अपना भी क्या धर्म है,
ऐसे निभाया रिश्ता
आओ हिसाब करले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले।
हम जागरण जागे ज्योति
सदा जलाई,
जय कार खूब बोले
नांचे कमर हिलाये,
कितना जगाया मन को
रोमी हिसाब कर ले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले।
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले,
दुनियां की बात छोड़ें,
अपनी किताब पढ़ ले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले। क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले,
दुनियां की बात छोड़ें,
अपनी किताब पढ़ ले,
क्या क्या कमाया हमने,
आओ हिसाब कर ले।
क्या क्या कमाया हमने ~ Superhit Shyam Baba Bhajan Romiji #Khatushyambhajan #Saawariya
Song - Kya Kya Kamaya Hamne
Singer - Romi Ji
Music - Bijendra Chauhan
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं