पढ़ो हनुमान चालीसा भजन लिरिक्स Padho Hanuman Chalisa Bhajan Lyrics

पढ़ो हनुमान चालीसा भजन लिरिक्स Padho Hanuman Chalisa Bhajan Lyrics, Hanuman Bhajan New

 
पढ़ो हनुमान चालीसा भजन लिरिक्स Padho Hanuman Chalisa Bhajan Lyrics, Hanuman Bhajan New

दुख में बन्दे ना घबराना
ना कर ऐसा वैसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा।
जग में तेरा नाम बढेगा
काम चलेगा ऐसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा।

गणपत गुरु को ध्याले
राम मना ले उसके बाद में हो,
बल बुद्धि विद्या पाओ
हनुमत के गुणगान से,
संकट में तू ना घबराना
मिल जायेगा रस्ता,
पढ़ो हनुमान चालीसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा।

हनुमत की महिमा गाओ,
खुश हो जायेगी माँ जानकी,
सीता जो खुश हो जाये
किरपा करेंगे फिर राम जी,
चरणों का तू ध्यान लगा
क्यों मारा मारा फिरता,
पढ़ो हनुमान चालीसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा।

फिकर तुझे फिर कैसी
रावण सरीखे हैवान की,
हर्ष मिलेगी तुझको
कृपा दयालु हनुमान की ,
हनुमत की कृपा से
यम का फंदा कटता,
पढ़ो हनुमान चालीसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा।

दुःख में बन्दे ना घबराना
ना कर ऐसा वैसा,
पढो हनुमान चालीसा
पढ़ो हनुमान चालीसा,
जग में तेरा नाम बढेगा
काम चलेगा ऐसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा,
पढ़ो हनुमान चालीसा।


PADHO HANUMAN CHALISA-K.L. SHARMA

पढ़ो हनुमान चालीसा -कन्हैया लाल शर्मा

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url