राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना।
चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊं,
घिस घिस चंदन तिलक लगाऊं,
चरण धुलाऊं सुबह
श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना।
लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊं,
लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊं,
आरती उतारूँ सुबह श्याम
श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना।
पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ,
चुन चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊं,
शीश झुकाऊँ सुबह श्याम
श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना।
सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ,
कंधे में बाबा गदा सजाऊं,
भोग लगाऊं सुबह श्याम
श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना।
घर घर से बाबा सखियाँ बुलाऊं,
ढोलक बजाऊं तेरा कीर्तन गाऊं,
दर्शन दो हनुमान हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान,
हमारे घर आ जाना।
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना
■ Title ▹Ram Bhakt Hanuman Hamare Ghar Aa Jana
■ Artist ▹Sonia
■ Singer ▹Sheela Kalson
■ Music ▹Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹Traditional
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं