सुनी री मैंने निरबल के बल राम भजन

सुनी री मैंने निरबल के बल राम भजन

सुनी री मैंने निरबल के बल राम Suni Ree Maine Nirbal Ke Bal Ralm LYrics, Shri Ram Bhajan

सुनी री मैंने निरबल के बल राम,
पिछली साख भरूँ संतन की
अड़े सँवारे काम,
सुनी री मैंने निरबल के बल राम।

जब लग गज बल अपनो बरत्यो,
नेक सरयो नहीं काम,
निर्बल ह्वै बल राम पुकार्‌यो,
साधे आधे नाम
सुनी री मैंने निरबल के बल राम।

द्रुपद सुता निर्बल भईं ता दिन ,
तजि आये निज धाम,
दुस्सासन की भुजा थकित भई,
वसन रूप भये श्याम
सुनी री मैंने निरबल के बल राम।

अप बल,तप बल और बाहु बल ,
चोथो है बल राम,
सूर किशोर कृपा से सब बल
हारे को हरिनाम
सुनी री मैंने निरबल के बल राम।


सुने री मैंने Suniri Maine - भगवान राम जी के चमत्कारी भजन सुनने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती |

Lyrics: Surdas
Singer: Chandan Das
Music: Shoma Banerjee

यह भजन भी देखिये
Next Post Previous Post