आई पालकी महाकाल की
आई पालकी महाकाल की
चिंता मत कर काल की,आई पालकी महाकाल की,
कालों के काल की,
आई पालकी महाकाल की।
त्रिशूल हाथ है,
गले नाग साथ है,
भूतों की टोली संग,
दीनानाथ है,
भक्तों के पालनहार की,
आई पालकी महाकाल की,
चिंता मत कर काल की,
आई पालकी महाकाल की।
अकाल मृत्यु वह मरे,
जो काम करे चंडाल का,
काल मेरा क्या करें,
मैं भक्त हूं महाकाल का,
डमक डमक डमक,
डमरु बाजे,
महाकाल के हाथ,
त्रिलोक के अधिपति,
मेरे बाबा भोलेनाथ,
मेरे बाबा भोलेनाथ।
मैया से मिलने देखो,
निकले हैं भोले,
भूतों की टोली,
जय जय शंकर बोले,
गौरा के भोलेनाथ की,
आई पालकी महाकाल की।
मन में करती हूं ध्यान,
भोले का,
बाबा तेरे साथ है,
नगर भ्रमण पर निकले भोले,
डरने की क्या बात है,
डरने की क्या बात है।
अनंत कोटी ब्रम्हांड नायक,
राजाधिराज योगीराज,
महाकाल महाराज
नगर भ्रमण पर पधार रहे हैं।
आल की के पालकी,
जय महाकाल की,
आल की के पालकी,
जय महाकाल की,
जय महाकाल बाबा,
जय महाकाल की,
जय महाकाल बाबा,
जय महाकाल की,
आल की के पालकी,
जय महाकाल की,
आल की के पालकी,
जय महाकाल की,
बम बम भोले नाथ देखो,
आज बैठे पालकी,
आल की के पालकी,
जय महाकाल की।
दुखियों के कष्ट हरने,
आई देखो पार्वती,
दुखियों के कष्ट हरने,
आई देखो पार्वती,
आल की के पालकी,
जय महाकाल की,
जय महाकाल बाबा,
जय महाकाल की,
जय महाकाल बाबा,
जय महाकाल की,
जय महाकाल बाबा,
जय महाकाल की,
बोल महाकाल सरकार की जय।
चिंता मत कर काल की,
आई पालकी महाकाल की,
कालों के काल की,
आई पालकी महाकाल की।
Aayi Palki Mahakal Ki | आई पालकी महाकाल की | Nitin Bagwan |Unix Bhakti