देखा करो ना सांवरे हमको यूँ प्यार से

देखा करो ना सांवरे हमको यूँ प्यार से

देखा करो ना सांवरे हमको यूँ प्यार से,
हम तो हुए हैं बाँवरे नज़रों की मार से।

खंजर बनी है सांवरे बांकी अदा तेरी
जी भर के देखा तो बता कैसी खता मेरी
घायल सा कर दिया मुझे इसके तो वार से,
देखा करो ना साँवरे हमको यूँ प्यार से,
हम तो हुए हैं बाँवरे नज़रों की मार से।

चित्तवन तुम्हारी क्या कहें, मस्ती बरस रही
पाने की इक झलक तेरी दुनिया तरस रही
देखा तो पल में हो गए हम बेकरार से
देखा करो ना साँवरे हमको यूँ प्यार से,
हम तो हुए हैं बाँवरे नज़रों की मार से।

घुंघराले केस यूँ लगे यूँ तितलियाँ उड़ें
मुस्काये जब तू सांवरा, तो बिजलियाँ गिरें
रौशन हमारे दिल हुए तेरे दीदार से
देखा करो ना साँवरे हमको यूँ प्यार से,
हम तो हुए हैं बाँवरे नज़रों की मार से।

दिल में हमारे प्यार का सैलाब फट पड़े
नज़रों की मार से तेरी बेताब हैं बड़े
जब जब तू देखा दासी को, खोया प्यार से
देखा करो ना साँवरे हमको यूँ प्यार से,
हम तो हुए हैं बाँवरे नज़रों की मार से।
देखा करो ना सांवरे हमको यूँ प्यार से,
हम तो हुए हैं बाँवरे नज़रों की मार से।



Dekha Karo Na Sanware Hamako Yu Pyar Se

Next Post Previous Post