रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले भजन

रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले भजन

रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले,
तुम्हारे बिना कौन हम को संभाले.....

वीरान है जिंदगी ये हमारी,
मेरे सांवरे क्या ये रहमत तुम्हारी,
तुम्हारे हवाले है जीवन की डोरी,
मेरे सांवरे इसको आंके संभालो,
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले.....

मुझे दर्द ही दर्द क्यों मिल रहे हैं,
रहे कैसे तुम बिन ये दासी तुम्हारी,
सिसक क्यों रही है ये जिंदगी हमारी,
मैं जैसी भी हूं मुझे कहीं तो निभा ले,
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले.....

बिरहा की अग्नि में मैं जल रही हूं,
आकर कहीं से तू मुझको बचा ले,
तुम्हारे हवाले है नैया हमारी,
किनारे लगा दे या डुबकी लगा दे,
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले.....

दुनिया तो कान्हा है केवल खिलौना,
इसे जैसे चाहे तू वैसे नचा ले,
आंखों के तेरे हम हैं खिलौने,
जैसे तू चाहे वैसे खिलाले,
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले....

दाता एक तू सारी दुनिया भिखारी,
जीवन हे तेरा तेरे हवाले,
तू ही बिगड़े तू ही संभाले,
ओ बंसी वाले ओ मुरली वाले,
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले....

भटकू कहां इस जहां में कन्हैया,
चरणों मैं अपने कहीं तो बिठाले,
जालिम जमाना जीने ना देगा,
कहती है दासी चरण चित लगा ले,
रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले....



रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले | #Suman_Sargam | Shree Krishna Sad Bhajan | सुमन सरगम

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Title :- रुला क्यों रहे हो मुझे मुरली वाले
Singer :- सुमन सरगम 
Music:- सूरज सरल, बाबा, अलकेश दुबे
Lyrics :- चन्दन दीवाना 
Audio_Recording :- बृजमोहन राठौर 9457000002
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post