पधारो म्हारे अंगना जी गणपति भजन

पधारो म्हारे अंगना जी गणपति भजन


हे शंकर सुत गौरी के लाला,
हम करे तुम्हारा ध्यान,
आके गजानन दर्शन दिखा दो,
रख लो हम भक्तों का मान।

आओ आओ गणपति महाराज,
पधारो म्हारे अंगना जी,
कबसे रास्ता रहे है निहार,
कबसे रास्ता रहे है निहार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।

फूलों से थारा दरबार सजाया,
चन्दन चौकी पे आसन लगाया,
आओ आओ विराजो गौरी लाल,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आके हमको भी कर दो निहाल,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।

रिद्धि सिद्धि तुम लेके आना,
शिव संग माँ गौरा को भी लाना,
पूरी करना हमारी मुराद,
पधारो म्हारे अंगना जी,
करो अखियों का सपना साकार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।

मोदक लड्डू मेवा बर्फी,
भोग लगाऊं स्वीकारो म्हारी अर्जी,
थारी हम तो करे जय जयकार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
करो अखियों का सपना साकार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।

जबसे पड़े शुभ चरण तुम्हारे,
जाग उठे है भाग्य हमारे,
पा के दर्शन तुम्हारे गणराज,
बढ़ी है शोभा अंगना की,
यूँ ही मूषक पे हो के सवार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।

गजमुख तेरा रूप ये भायो,
मंगलकारी तू कहलायो,
राजेश का करो बेड़ा पार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।

आओ आओ गणपति महाराज,
पधारो म्हारे अंगना जी,
कबसे रास्ता रहे है निहार,
कबसे रास्ता रहे है निहार,
पधारो म्हारे अंगना जी,
आओ आओ देवों के सरताज,
पधारो म्हारे अंगना जी।



Ganesh Utsav 2022 | Ganpati Padharo Mhare Angana Ji | गणपति पधारो म्हारे अंगना जी | Mangal Ratnesh

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


हे शंकर सुत गौरी लाला गजानन ध्यान दर्शन भक्त मान। आओ गणपति अंगना पधारो फूल चंदन आसन विराजो निहाल। रिद्धि सिद्धि शिव गौरा मुराद सपना साकार। मोदक लड्डू भोग अर्जी जयकार। शुभ चरण भाग्य जाग मूषक सवार शोभा। गजमुख मंगल राजेश बेड़ा पार। गणपति बाप्पा शंकर सुत गौरी लाला गजानन भक्त ध्यान से प्रसन्न हो अंगना पधारकर दर्शन देते। रिद्धि सिद्धि शिव पार्वती संग मुराद पूरी कर सपना साकार करते मोदक भोग स्वीकार कर जयकार गूंजाते। मूषक वाहन शुभ चरण भाग्य जागृत कर राजेश बेड़ा पार लगाते। गणपति बाप्पा मोरया!
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post