हारे का सहारा मिल गया कृष्ण भजन

हारे का सहारा मिल गया कृष्ण भजन


दुनिया से हारा हारा,
फिरता था मारा मारा,
हारे का सहारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया।

लोगों से जब मैंने पूछा,
मैं भी हार के खाटू पहुँचा,
दुनिया में एक सहारा,
वो हारे का सहारा,
मुझको वो तारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया,
हारे का सहारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया।

उसी ने बुलाया उसी ने हँसाया,
ऐसा सलोना श्याम मेरे मन भाया,
उसकी कृपा भी देखी,
और उसका प्यार देखा,
हारे का सहारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया,
हारे का सहारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया।

‘राहुल’ को बाबा इतना काबिल बना दो,
प्यार की ज्योति हृदय में जगा दो,
जो भी तेरे दर पर आए,
खाली कभी ना जाए,
ऐसा श्याम प्यारा मिल गया,
हारे का सहारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया।

दुनिया से हारा हारा,
फिरता था मारा मारा,
हारे का सहारा मिल गया,
मोरछड़ी वाला मिल गया।



Haare Ka Sahara Mil Gaya | Rahul Om Sharma | हारे का सहारा मिल गया | New Shyam Bhajan @ardaasbhakti

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

साधक संसार की पराजयों से थककर भटकता फिरता था, पर जब खाटू वाले मोरछड़ी श्याम का साहचर्य मिला तो जीवन में स्थायी सहारा मिल गया। लोगों के कहने पर वह उनके द्वार पहुँचा, कृपा दृष्टि पाकर हृदय में प्रेम की ज्योत जली और सलोना स्वरूप निहारकर मन प्रसन्न हो गया। अब चाहत यही है कि श्याम सबको आशीष दें ताकि कोई खाली हाथ न लौटे, और हर हारा हुआ अपने भाग्य का तारा पा ले।

मोरछड़ी वाले श्याम हारने वालों के एकमात्र आश्रय हैं, उनकी मोरछड़ी कृपा, शक्ति और प्रेम का प्रतीक है जो असहायों को थाम लेती है। सांवरे का सलोना रूप हृदय चुरा लेता है, उनकी एक पुकार पर दुखी को हंसाते हैं और जीवन को प्यार से भर देते हैं। जो सच्चे मन से उनके पास जाता है, वे उसे काबिल बना देते हैं, भक्तों को कभी निराश नहीं होने देते।
 
Singer : Rahul Om Sharma (NAGPUR) 9116116723
Lyrics : Rahul Om Sharma
Music : Sandeep Zade
Video : Tarun Creations
Studio : Audio City 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post