होली खेले राधा रानी भजन लिरिक्स Holi Khele Radha Rani
कान्हा मोहे रंग लगादे तोपे बली बली जाऊँ ऐसी रंग दे अपने रंग में तेरे रंग रंग जाऊँ ऐसी होरी तोहे खिलाऊँ दूध छठी को याद दिलाऊँ सुन ले साँवरे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
होरी का बना फिर खिलाड़ी देखूँ तेरी होरी इतनी मार लगाऊँ तोहे कसके पोरी पोरी तोमे ऐसा लट्ठ बजाऊँ तेरी होरी मैं छुडवाऊँ बड़ा तोहे चाव रे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
छीन लऊँ मुरली पीतांबर कटि लहँगा पहनाऊँ नैनन सुरमा होठन लाली चुनरी शीश उढ़ाऊँ तोकू सुन्दर नार बनाऊँ तोहे यशोदा निकट नचाऊँ जो लग जाए दाव रे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
यशोदा ने कैसे जाया होगा गारी दे बृज नारी होरी का तोहे मजा चखा दे याद करे महतारी कान खोल के सुन दारीके अइयो अइयो मतवारी के दिखा मत ताव रे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
पाँच सात ग्वालों को लेके करता फिर बरजोरी गली गली में शोर मचावे राधा गौरी गौरी अब तक तूने की मनमानी अबके याद करेगा नानी मचे जब फ़ाग रे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
परम मनोहर जग से न्यारी राधे श्याम की जोड़ी कहे रविंदर चल बरसाने वहाँ मची आज होरी श्यामा श्याम को रंग लगावे छवि निरख निरख हम सुख पावें हो मन का ख़्वाब रे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे ऐसी होरी तोहे खिलाऊँ दूध छठी को याद दिलाऊँ सुन ले साँवरे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
कान्हा मोहे रंग लगादे तोपे बली बली जाऊँ ऐसी रंग दे अपने रंग में तेरे रंग रंग जाऊँ ऐसी होरी तोहे खिलाऊँ दूध छठी को याद दिलाऊँ सुन ले साँवरे होरी खेले तो अइयो मोरे गाँव रे
फागुन होली धमाल लोकगीत - होली खेले राधा रानी | Sadhvi Purnima Ji | Holi Khele Radha Rani | Holi Song
Album Name - Shyam Holi Khelan Aaya Artist - Shivam, Shiva Singer - Sadhvi Purnima Ji Director - Sheetal Kumar Producer - Shubham Audio Video DIGITAL PARTNER - Vianet Media Pvt. Ltd