आये हैं भोले नाथ दूल्हा बनके

आये हैं भोले नाथ दूल्हा बनके

आये हैं भोले नाथ दूल्हा बनके,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के,
जाऊंगी कैलाश दुल्हन बन के,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के।

माथे पे भोलेबाबा के चंदा विराजे,
जटा में गंग धार दूल्हा बन के,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के।

कानों में भोलेबाबा के कुंडल साजे,
गले में सर्प हार दूल्हा बन के,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के।

हाथों में भोलेबाबा के डमरू सोहे,
नन्दी पे हैं सवार दूल्हा बन के,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के।

अंगों में भोले बाबा के भस्मी सोहे,
संग भूतों की बारात दूल्हा बन के,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के।

आये हैं भोले नाथ दूल्हा बनके,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के,
जाऊंगी कैलाश दुल्हन बन के,
आये हैं भोले नाथ दूल्हा बन के।
 


Aaye Hain Bhole Nath || आए हैं भोलेनाथ || Lajwanti Pathak || Hindi Shiv Bhajan

 
इस मधुर और लोकप्रिय भजन से सबंधित अन्य मिलते जुलते अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों (Bhajan With Lyrics in Text) को भी देखें.
 

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post