मुझे श्याम ही पसंद आए खाटू धाम ही पसंद भजन

मुझे श्याम ही पसंद आए खाटू धाम ही पसंद भजन

देखा है मैंने जबसे,
झांकी प्रभु की तब से,
मुझे श्याम ही पसंद आए,
बाबा श्याम ही पसंद आए,
खाटू से आया जब से,
प्रेमी बना मैं तब से,
मुझे श्याम ही पसंद आए,
खाटू धाम ही पसंद आए।

दीवाना हो गया हूं बाबा,
अब तो मैं तुम्हारा,
कैसे करूं मैं शुक्रिया,
जो तूने दिया सहारा,
वर्णन करूं क्या मुख से,
लिया नाम मैंने जब से,
तेरा नाम ही पसंद आए,
मुझे श्याम ही पसंद आए।

मेरे श्याम जैसा दाता,
कोई दुनिया में नहीं है,
डूबती हुई कश्ती का किनारा,
बस एक तो वही है,
देखा है मैंने जबसे,
झांकी प्रभु की तब से,
मुझे श्याम ही पसंद आए।

मेरी जिंदगी संवर गई है,
दर्शन तेरा पाकर,
अपने मिलन को रखना,
हमेशा चरणों से लगा कर,
कभी रूठना ना मुझसे,
मुझे साथियों में सबसे,
तेरा साथ ही पसंद आए,
मुझे श्याम ही पसंद आए।

देखा है मैंने जबसे,
झांकी प्रभु की तब से,
मुझे श्याम ही पसंद आए,
बाबा श्याम ही पसंद आए,
खाटू से आया जब से,
प्रेमी बना मैं तब से,
मुझे श्याम ही पसंद आए,
खाटू धाम ही पसंद आए।



यूँ ही तो आंसू आये नहीं - मेरी कुछ तो श्याम मज़बूरी है || Rajni Rajasthani Ji New Bhajan || UHD-HD-4k

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post