चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा

चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा

चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा,
चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

लोटा और डोरी कांधे पे लटकाये,
चावल की पोटली बगल में दबाये,
पहुंचे हैं जाकर द्वारिका पुरी धामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

विप्र सुदामा जो द्वारे पे आये,
छोड़ सिंहासन श्री कृष्ण जी धाये,
सीने से सीना मिलाये घनश्यामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

हंस हंस के पूछे वो कृष्ण कन्हाई,
कहो भेंट भेजी क्या है भोजाई,
चावल की पोट छुपाये सुदामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

रहो कुछ दिन श्यामा के संग में सुदामा,
बहुत दिन से आये हो कृष्णा के धामा,
आ जाओ यहीं पर रहो आठों यामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

विदा मांगकर फिर सुदामा चला है,
मगर उसको अपना घर ना मिला है,
महल जो खड़े हैं झोपड़ियों के ठामां,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

नारी सुशीला जो द्वारे पे आई,
पति को जब देखा,
विरह ये सुनाई आओ स्वामी हर ने,
दिया है धन धामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

तब जो सुदामा जी महलन को धायें,
प्रेम से बैठे हरी गुण गाये,
भक्तों सभी बोलो जय सियारामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।

चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा,
चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा,
गाते चले मन में हरे कृष्ण रामा।
 


Chale Shyam Sundar se Milne Sudama - चले श्याम सुंदर से मिलने सुदामा - Shri Chinmayanand Bapu Ji

Next Post Previous Post