गुरु वचनों को रखना संभाल के भजन

गुरु वचनों को रखना संभाल के उपासना मेहता भजन

 
गुरु वचनों को रखना संभाल के Guru Vachano Ko Lyrics

गुरु वचनों को रखना संभाल के,
इक इक वचन में गहरा राज है,
जिसने जानी है महिमा गुरु की,
उसका डूबा कभी ना जहाज है।

दीप जले और अंधेरा मिटे ना,
ऐसा कभी नहीं हो सकता,
ज्ञान सुने और विवेक ना जागे,
ऐसा कभी नहीं हो सकता।

जिसकी रोशनी से रोशन जहान है,
वो फरिश्ता बड़ा ही महान है,
जिसने जानी है महिमा गुरु की,
उसका डूबा कभी ना जहाज है।

बीज पड़े और अंकुर ना फूटे,
ऐसा कभी नहीं हो सकता,
कर्म करे और फल ना भोगे,
ऐसा कभी नहीं हो सकता।

कर्म करने को तू होशियार है,
फल भोगने में बड़ा ही लाचार है,
जिसने जानी है महिमा गुरु की,
उसका डूबा कभी ना जहाज है।

ठोकर लगे सतगुर ना संभाले,
ऐसा कभी नहीं हो सकता,
जब हम पुकारे और वो ना आये,
ऐसा कभी नहीं हो सकता।

उसके हाथों में सौंप दे हाथ तू,
वो तो अंग संग तेरे साथ है,
जिसने जानी है महिमा गुरु की,
उसका डूबा कभी ना जहाज है।

गुरु परिपूर्ण समर्पित तू हो जा,
धोखा कभी नहीं खा सकता,
लक्ष्मण रेखा सतसंग की हो तो,
रावण कभी नहीं आ सकता।

गुरु वचनों को रखना संभाल के,
इक इक वचन में गहरा राज है,
जिसने जानी है महिमा गुरु की,
उसका डूबा कभी ना जहाज है।


गुरु वचनो को रखना सँभाल के | Guru Vachno Ko Rakhna Sambhal Ke | Upasana Mehta Bhajan |SatsangiBhajan
 
गुरु वचनों का हमारे जीवन में बहुत गहरा महत्व होता है। गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन का सही मार्ग दिखाने वाले होते हैं। उनके प्रत्येक वचन में गहरा अर्थ और जीवन का सच्चा सार छिपा होता है। जो व्यक्ति गुरु के उपदेशों को समझकर जीवन में उतारता है, उसका कभी भी नुकसान नहीं होता। गुरु के वचनों का पालन करने वाला हमेशा सच्चाई और भलाई के मार्ग पर चलता है। जैसे दीपक के जलने से अंधकार मिटता है, वैसे ही गुरु के वचनों से अज्ञानता दूर होती है। जिस व्यक्ति ने गुरु की महिमा को समझ लिया, उसका जीवन कभी डगमग नहीं होता — उसका “जहाज” कभी नहीं डूबता। इसलिए हमें चाहिए कि हम अपने गुरु के वचनों को संभालकर रखें और उन्हें अपने जीवन का आधार बनाएं।
 
⭐Song : Guru Vachno Ko Rakhna Sambhal Ke
⭐Singer : Upasana Mehta

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post