काले कान्हा को कर देंगे लाल लिरिक्स Kale Kanha Ko Kar Denge Laal Lyrics

काले कान्हा को कर देंगे लाल लिरिक्स Kale Kanha Ko Kar Denge Laal Lyrics

आओ आओ कृष्ण मुरारी,
तुमको ढूंढे राधे प्यारी,
लेकर हाथों में पिचकारी,
होली खेलेंगे मतवारी,
लेकर हाथों में पिचकारी,
होली खेलेंगे मतवारी,
काले कान्हा को कर देंगे,
कर देंगे लाल मिल के।

राधे के संग सखियाँ आई,
देखो बना बना कर टोली
माई डियर मनमोहन,
तुम संग खिलेंगे हम होली,
आज जम कर उड़ाये,
गुलाल मिल मिलकर,
काले कान्हा को कर देंगे,
कर देंगे लाल मिलके।

नीला हरा गुलाबी पीला,
रंगों की भर भर करके झोली,
फूलो के है थाल सजाये,
और संग में लाये है रोली,
आज रंग देंगे तुम्हे,
नन्द लाल मिल के
काले कान्हा को कर देंगे,
कर देंगे लाल मिलके।

हम से कैसे आज बचोगे,
बोलो कहा छुपोगे कान्हाँ,
तुमको आज नही छोड़ेगे,
चाहे कर लो लाख बहाना,
भीमसैन हाल करदे,
बेहाल मिल के
काले कान्हा को कर देंगे,
कर देंगे लाल मिलके।

आओ आओ कृष्ण मुरारी,
तुमको ढूंढे राधे प्यारी,
लेकर हाथों में पिचकारी,
होली खेलेंगे मतवारी,
लेकर हाथों में पिचकारी,
होली खेलेंगे मतवारी,
काले कान्हा को कर देंगे,
कर देंगे लाल मिल के।



2022 होली स्पेशल भजन | 2022 बेहतरीन राधा कृष्ण झांकी | 2022 New Holi Dance | Holi Song 2022

Latest Bhajan Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url