मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार भजन

मैया प्यार तेरा हम पाने दरबार आ गये भजन

मैया प्यार तेरा हम पाने,
दरबार आ गये,
तुझे दिल की बात सुनाने,
दरबार आ गये,
बोलो जय मां जय मां,
बोलो जय मां जय मां,
जय मां जय मां।

प्यार मिला तेरा जी भर के,
जाने को अब दिल ना माने,
तेरे आंचल में सुख पाने,
दरबार आ गये,
मैया प्यार तेरा हम पाने,
दरबार आ गये।

जो तेरे दरबार में आवे,
तेरी कृपा उस पर हो जावे,
तेरी कृपा दृष्टि को पाने,
दरबार आ गये,
मैया प्यार तेरा हम पाने,
दरबार आ गये।

प्यार तेरा है अजब निराला,
मुक्ति सुधा लुटाने वाला,
इस सरिता में डुबकी लगाने,
दरबार आ गये,
मैया प्यार तेरा हम पाने,
दरबार आ गये।

करुणामई सरकार,
तुम ही हो,
भक्तों की प्राण आधार,
तुम ही हो,
तेरे नाम की महिमा गाने,
दरबार आ गये,
मैया प्यार तेरा हम पाने,
दरबार आ गये,
तुझे दिल की बात सुनाने,
दरबार आ गये,
मैया प्यार तेरा हम पाने,
दरबार आ गये।


Maiya Pyar Tera Ham Pane Darbar Aa Gye(Suresh ji)#jaimatadi#jaimaavaishnodevi #jaimaasherawali

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post