रंग दे रे हनुमान राम रंग रंग दे रे
राम रंग में ऐसा रंग दे,
भक्ति भाव में मुझको रंग दे,
मैं जपूं सुबह और शाम,
राम रंग रंग दे रे।
संकट मोचन नाम तुम्हारा,
शिव शंकर के तुम अवतारा,
ओ महावीर बलवान,
राम रंग रंग दे रे।
राम रंग में ऐसा रंग दे,
भक्ति भाव में मुझको रंग दे,
मैं जपूं सुबह और शाम,
राम रंग रंग दे रे।
लाल लाल है रूप तुम्हारा,
लाल लंगोटा लागे प्यारा,
ओ अंजनी मां के लाल,
राम रंग रंग दे रे।
राम रंग में ऐसा रंग दे,
भक्ति भाव में मुझको रंग दे,
मैं जपूं सुबह और शाम,
राम रंग रंग दे रे।
तेरा नाम पुकारूं बाबा,
पल पल तुम को,
निहारुं बाबा,
मुझे दो ऐसा वरदान,
राम रंग रंग दे रे।
राम रंग में ऐसा रंग दे,
भक्ति भाव में मुझको रंग दे,
मैं जपूं सुबह और शाम,
राम रंग रंग दे रे।
बालाजी भजन राम रंग में ऐसा रंग दे, भक्ती भाव में,बार बार सुनने को दिल करेगा
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं