खाटूजी जाने को जी ललचाता है भजन

खाटूजी जाने को जी ललचाता है भजन


खाटूजी जाने को,
जी ललचाता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है।

शोहरत मिली है, इज्जत मिली है,
जीवन को जीने की ताकत मिली है,
जब से मिला है तेरा सहारा,
जीवन में पीछे ना देखा दोबारा,
जीवन में पीछे ना देखा दोबारा,
सच है खाटू जाने से,
हर गम मिट जाता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है।

दुनिया के सारे जितने भी हारे,
बाबा हमारे उनके सहारे,
चाहे अमीर है चाहे गरीब है,
बाबा हमारे सबके करीब है,
सांवरिया तो सबके करीब है,
झोली को भरने में ना देर लगता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है।

अच्छे हो चाहे जैसे हालात हो,
सर पे हमारे तेरा ही हाथ हो,
नैया कन्हैया की चलती तुम्ही से,
दुनिया हमारी बाबा तुम्ही से,
तू ही तो प्रेमी को गले लगाता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है।

खाटूजी जाने को,
जी ललचाता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है,
किस्मत वालो को ही बाबा,
दर पे बुलाता है।



Khatu Ji Jaane Ko Jee Lalchata Hai - Kanhiya Mittal Superhit - Most Popular Khatu Shyam Baba Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

सिंगर : कन्हैया मित्तल 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post