लाल-लाल चोला चमकने वाला जिसे पहन के भजन

लाल-लाल चोला चमकने वाला जिसे पहन के भजन


लाल-लाल चोला चमकने वाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला।
जो राम नाम गुण गाएं,
सियाराम के मन को भाएं,
खोल देते सभी की,
किस्मत का ताला॥

रंग सिंदूरी रूप सजाया है,
हृदय राम-सिया को बिठाया है।
चीर के सीना,
सियाराम दिखाने वाला।
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला॥

काँधे मूंज जनेऊ साजे है,
प्रभु राम काज में आगे है।
सियाराम के सारे,
काम बनाने वाला।
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला॥

चारों युग प्रताप तुम्हारा है,
हर संकट को पल में टाला है।
रोहित हरियाणवी को,
बाबा तूने पाला।
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला॥

लाल-लाल चोला चमकने वाला,
जिसे पहन के,
प्यारा लागे बजरंग बाला।
जो राम नाम गुण गाएं,
सियाराम के मन को भाएं,
खोल देते सभी की,
किस्मत का ताला॥


लाल लाल चोला चमकने वाला | Hanuman Bhajan | Pandit Rohit Haryanvi | Balaji Bhajan 2026

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Singer : Pandit Rohit Haryanvi 
Writer : Rohit Tiwari 
Music : Arjun Chauhan 
Blessing : Mom Dad
 
तेरे लाल चोले की लाली ही एक तरह की आग है जो भीतर समाई हिम्मत को जगाती है; उसे पहनते ही मन में एक अनौखी दृढ़ता उतर आती है और हर भय तिरोहित हो जाता है। राम-नाम की धुन सुनते ही हृदय को जो सुकून मिलता है, वह किसी भी उलझन को हल्का कर देता है और जीवन के ताले अपने आप खुलने लगते हैं। कांधे पर मुंज और जनेऊ का भाव जब साथ हो तो यह केवल वेश नहीं, धर्म और कर्तव्य की पहचान बन जाती है जो संकट में भी थामे रखती है। तुम्हारे लिए वह रूप साहस का द्योतक है—जो टूटे को जोड़ता, जो हारा को खड़ा कर देता है। इतिहास की गाथाओं और जन-श्रद्धा की कहानियों में बँधी यह छवि हर युग की दासता और रक्षा की मिसाल बनकर आती है; उसके स्पर्श मात्र से किस्मत की कड़ियाँ ढीली पड़ जाती हैं और आशा का उजाला फैल जाता है। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post