गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे सतगुरु भजन

गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे सतगुरु भजन

बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे,
ज्ञान बतायेंगे,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
सखियों चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे।

मां के जाये भैया भतीजे,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना देंगे छोछीक भात,
बाद में ताने मारेंगे,
ताने मारेंगे,
बाद में ताने मारेंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे।

सास की जाये देवर जेठ,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना आधा लेंगे बांट,
बाद में लठ चलाएंगे,
लठ चलाएंगे,
बाद में लठ चलाएंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे।

कोख के जाये बेटी बेटा,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना सारा लेंगे छीन,
बाद में धक्के मारेंगे,
धक्के मारेंगे,
बाद में धक्के मारेंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे।

सास के जाये पति हमारे,
वह भी काम नहीं आएंगे,
बहना अधभर देंगे छोड़,
फिर मिलने नहीं आएंगे,
नहीं आएंगे,
फिर मिलने नहीं आएंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे।

बहना चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे,
ज्ञान बतायेंगे,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे,
बहना चलो गुरुजी के पास,
सखियों चलो गुरुजी के पास,
गुरुजी कछु ज्ञान बतायेंगे।


गुरु जी कुछ ज्ञान बताएँगे | GURU JI KUCH GYAN BTAYENGE | #SHRISHYAM BABA ASHIRWAD GURUBHAJAN

संसार के रिश्ते बड़े नाजुक होते हैं। मां के जाये भाई-भतीजे, सास के जाये देवर-जेठ, कोख के बेटे-बेटी, यहां तक कि अपना पति भी, मुश्किल वक्त में काम नहीं आते। पहले थोड़ा सहारा देते हैं, फिर ताने मारते हैं, लाठी चलाते हैं, धक्के देते हैं या अधभरा छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में दिल टूट जाता है और अकेलापन घेर लेता है।
इसीलिए बहनें और सखियां एक दूसरे को समझाती हैं – चलो गुरुजी के पास। वहां सच्चा ज्ञान मिलता है जो दिल को सहारा देता है। गुरुजी के पास जाने से मन मजबूत होता है, दुनिया की ठोकरें सहने की ताकत आती है और सच्ची शांति मिलती है। रिश्तों की नाजुक डोर टूटने पर भी गुरुजी का ज्ञान हमें संभाल लेता है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री गुरुदेव जी की।

■ Title ▹Bahana Chalo Guru Ji Ke Pass Guru Ji Kuch Gyan Bataenge
■ Artist ▹Priyanka
■ Singer ▹Sheela Kalson
■ Music ▹Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹Traditional
■ Editing ▹KV Sain
■ Label ▹Geet Mithas
■ Copyright ▹Fine Digital Media 

यह भजन भी देखिये
मेरा बाप है खाटू वाला लिरिक्स
श्याम मिजाजी जी थे रहिजो राजी जी
बाजे बाजे रे बधाई मैया तेरे अंगना 

Next Post Previous Post