मुझे ऐसा वर दे दो गुणगान करूँ तेरा भजन

मुझे ऐसा वर दे दो गुणगान करूँ तेरा भजन

मुझे ऐसा वर दे दो,
गुणगान करूँ तेरा,
इस बालक के सर पे,
प्रभु हाथ रहे तेरा॥

सेवा नित तेरी करूँ,
तेरे द्वार पे आऊँ मैं।
चरणों की धूलि को,
निज शीश लगाऊँ मैं।
निज शीश लगाऊँ मैं,
चरणामृत पाकर के,
नित कर्म करूँ मेरा।
इस बालक के सर पे,
प्रभु हाथ रहे तेरा॥

भक्ति और शक्ति दो,
अज्ञान को दूर करो।
अरदास करूँ गुरुवर,
अभिमान को चूर करो।
अभिमान को चूर करो,
नहीं द्वेष रहे मन में,
रहे साथ गुरु तेरा।
इस बालक के सर पे,
प्रभु हाथ रहे तेरा॥

विश्वास हो ये मन में,
तुम साथ ही हो मेरे।
तेरे ध्यान में सो जाऊँ,
सपनों में रहो मेरे।
सपनों में रहो मेरे,
चरणों से लिपट जाऊँ,
तुम ख्याल करो मेरा।
इस बालक के सर पे,
प्रभु हाथ रहे तेरा॥

मेरे यश-कीर्ति को,
गुरु मुझसे दूर रखो।
इस मन-मंदिर में तुम,
भक्ति भरपूर भरो।
भक्ति भरपूर भरो,
तेरी ज्योति जगे मन में,
नित ध्यान धरूँ तेरा।
इस बालक के सर पे,
प्रभु हाथ रहे तेरा॥

मुझे ऐसा वर दे दो,
गुणगान करूँ तेरा,
इस बालक के सर पे,
प्रभु हाथ रहे तेरा॥



Mujhe Aisa Var De De - Guru Aradhana Deepanajali Bhajanamrit

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Audio CD Deepanjali Bhajanamrit of Param Pujya Sadgurudev Sant Shri Asaram ji Bapu. Part Guru Aradhana
 
तेरी कृपा का वर मिलते ही जीवन में एक स्थायी उजियारा उतर आए — हर सुबह उसी नाम की छोटी-छोटी भेंट से मन खिल उठे और जब भी मन लड़खड़ाए, तेरे हाथों की छाया सिर पर बनी रहे। तेरे चरणों की धूल में शीश रखकर मिलने वाली शांति ऐसी है कि सारे कर्म स्वाभाविक रूप से पुण्य के रास्ते पर चल पड़ें; भक्ति की गूंज में आत्मा की अकर्मण्यता भी कर्मठ प्रेम में बदल जाए। गुर्वर के आशीर्वाद से अहंकार का पल्लव मात्र कटकर रह जाए और विनम्रता का गीत मन में जन्म ले; नफरत की जगह दया और सहानुभूति का निवास पक्का हो। तेरे साथ की सोच ही इतनी मजबूती दे कि ध्यान में डूबकर सपनों में भी तेरी छवि बनी रहे, और हर निर्णय तेरे नाम की छाँव में होकर धर्म, सत्य और प्रेम की ओर अग्रसर हो। इस वर से न केवल यश-कीर्ति बची रहे, पर मन का मंदिर भक्ति-प्रभा से दीप्त हो — एक ऐसा जीवन जहाँ हर साँस तेरे स्मरण में गुजरे और तेरे हाथों का स्नेह हमेशा इस बालक के सिर पर बना रहे। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post