जोगी यह तेरा कमाल है तेरी महिमा का जग में धमाल है

जोगी यह तेरा कमाल है तेरी महिमा का जग में धमाल है

जोगी यह तेरा कमाल है, 
तेरी महिमा का जग में धमाल है,
कर देना कृपा भक्तों पर, 
बालकनाथ बाबा तेरा नाम है।
जोगी यह तेरा कमाल है।।”

शिव की भक्ति करके तूने, 
बाबा वरदान पाया,
तेरी महिमा सारे जग ने, 
बड़े ही मन से गाया।
कलियुग में महिमा अपार है, 
भक्त खड़े तेरे द्वार हैं,
कर देना कृपा भक्तों पर, 
बालकनाथ बाबा तेरा नाम है।
जोगी यह तेरा कमाल है।।”

खाली हाथ न जाऊं दर से, 
झोली मेरी भर देना,
मन सूना है, जग सूना है, 
खुशियों से भर देना।
तेरे चरणों में मेरी पुकार है, 
करती दुनिया तुमसे प्यार है,
कर देना कृपा भक्तों पर, 
बालकनाथ बाबा तेरा नाम है।
जोगी यह तेरा कमाल है।।”

जोगण खड़ी गुण तेरे गाए, 
हाथ पकड़ लो बाबा,
राजू की भी सुन लो अरज़ी, 
मेरे जोगी बाबा।
तेरे चरणों में वहे गंगाधर है, 
शिव भोले की कृपा अपार है,
कर देना कृपा भक्तों पर, 
बालकनाथ बाबा तेरा नाम है।
जोगी यह तेरा कमाल है।।”


Jogiya Tera Kamal Hai | Baba Balak Nath Bhajan " Balaknath Song 2022 | Monika Batra #JMD

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर बाबा बालकनाथ भजन, शिव भजन, आध्यात्मिक भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post