ऐसी कर दो कृपा मुझ पे हे लाडली भजन

ऐसी कर दो कृपा मुझ पे हे लाडली भजन

ऐसी कर दो कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं॥

वास हृदय में हर पल,
तुम्हारा ही हो।
मेरी आंखों में तेरा,
नजारा ही हो।
चाह जीवन में,
इतनी सी है स्वामिनी।
तेरी सेवा में राहें,
बुहारा करूं।
ऐसी कर दो कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं॥

तेरी चौखट पे सर ये,
झुका हो सदा।
तेरी रहमत का साया,
हो मुझ पे सदा।
माना तेरी दया के,
मैं लायक नहीं।
कृपा हो जाए,
जग से किनारा करूं।
ऐसी कर दो कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं॥

मैं भी सुनकर के,
महिमा को आया तेरी।
पार अधमों को,
करती है करुणामयी।
बिगड़ी बन जाएगी,
प्रीत अब तो यहीं।
फिर तो दुनिया को,
सारी बताया करूं।
ऐसी कर दो कृपा,
मुझ पे हे लाडली,
नाम तेरा सदा ही,
पुकारा करूं॥


ऐसी करदो कृपा मुझपे हे लाड़ली | Mahavir Sharma | Radha Bhajan 2026 | Rasmay Sankritan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
► Album\Song :- ऐसी करदो कृपा मुझपे हे लाड़ली 
► Singer :- Mahavir Sharma 
► Lyrics :- Traditional 
► Music :- Hemant Verma 
► DOP :- Inder Rawat
► Editor :- Deepak Gautam
► Presents :- Hansa Sankirtan Bhajan
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post