अब के मोहे लगा दो पार राधा रानी भजन

अब के मोहे लगा दो पार राधा रानी भजन Aubke Mohe Lagado Paar Bhajan


मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार,
मैं तो छोड़ के आई संसार,
अब के मोहे लगा दो पार॥

तुमसे दिल की जो बात कहूं,
तुम बिन लाडो, ना एक पल रहूं,
सदा निहारूं तिहारो द्वार,
अब के मोहे लगा दो पार,
मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार॥

झूठे जग ने बहुत है ठगा,
यहां कोई ना अपना सगा,
एक तुम ही हो मेरी रिश्तेदार,
अब के मोहे लगा दो पार,
मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार॥

तेरे चरणों की दासी बनूं,
नाम तिहारो ही हरदम जपूं,
अभिषेक की तुमसे आस,
अब के मोहे लगा दो पार,
मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार॥

मेरी राधा रानी सरकार,
अब के मोहे लगा दो पार,
मैं तो छोड़ के आई संसार,
अब के मोहे लगा दो पार॥


New Radha Rani Bhajan 2026 | मेरी राधारानी सरकार अब की मोहे लगा दो पार | Abhishek Tiwari

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
Singer:- Abhishek Tiwari
Tabla:- Vikas Sharma
Dholak:- Aniket Tyagi
Keyboard:- Umesh Singh
Chrous:- Anupam Pandey
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post