ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं भजन

ग्यारस पे जिसने खाटू का आनंद लिया नहीं भजन


ग्यारस पे जिसने खाटू का,
आनंद लिया नहीं।
उसने तो आके दुनिया में,
उसने तो आके दुनिया में,
कुछ भी किया नहीं॥

आनंद जो मिलता है यहाँ,
सोचा ना ख़्वाब में।
सजता दिखे है साँवरा,
तुमको गुलाब में।
डुबकी वो श्याम कुंड में,
जाके लिया नहीं।
ग्यारस पे जिसने खाटू का,
आनंद लिया नहीं॥

लगता है स्वर्ग सा वहाँ,
आकर तो देखिए।
खाटू की वो मस्ती ज़रा,
पाकर तो देखिए।
मस्ती का वो प्याला भरा,
जिसने पिया नहीं।
ग्यारस पे जिसने खाटू का,
आनंद लिया नहीं॥

एक बार जो भी आएगा,
आएगा बार-बार।
मिलता नहीं कभी कहीं,
मिलेगा ऐसा प्यार।
सच खाटू में जो कुछ पल,
राखी जिया नहीं।
ग्यारस पे जिसने खाटू का,
आनंद लिया नहीं॥

ग्यारस पे जिसने खाटू का,
आनंद लिया नहीं।
उसने तो आके दुनिया में,
उसने तो आके दुनिया में,
कुछ भी किया नहीं॥


Khatu Ka Aanand | Sanjeev Sharma | Gyaras Special Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

❖Song Title - Khatu Ka Aanand 
❖Singer : Sanjeev Sharma 
❖Lyrics : Rakhi Agarwal 
❖Music : Deepak Kumar Raja Sinha
❖Video : DeepakCrreations 9464559645
 
तेरे दरबार की गोद में जो आनंद एक बार उतरता है, वह वैसे ही नहीं मिटता; ग्यारस की पवित्रता में जो लहर मिलती है, वह साधारण अनुभव नहीं, जीवन का एक उल्लास-घना पर्व बन जाता है। वहाँ श्याम की छवि में डुबकी लगाकर जो मन पिघलता है, वही मन लौटकर दुनिया में शांति और जोश दोनों बिखेर देता है। खाटू की मस्ती वह मधुर नशा है जो बार-बार खींच लाती है; जो एक पल भी वहाँ के रस में नहाया नहीं, उसने ज़माने की दौड़ में असली स्वाद ही चखा नहीं। वहाँ का प्यार इतनी गहराई से छूता है कि जीवन के छोटे-छोटे सुख भी उसी ज्योति से चमकने लगते हैं। ग्यारस की एक झलक में मिलती प्रसन्नता औकात से परे है—जो नहीं आया, उसने अपने जन्म का एक अनमोल हिस्सा गँवा दिया। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post