नाम हमारा खाक है हम खाकी बन्दे भजन
नाम हमारा खाक है हम खाकी बन्दे भजन
नाम हमारा खाक है,हम खाकी बन्दे।
खाकही ते पैदा किये,
अति गाफिल गन्दे।
कबहुँ न करते बंदगी,
दुनियामें भूले।
आसमानको ताकते,
घोड़े चढ़ि फूले।
जोरू-लड़के खुस किये,
साहेब बिसराया।
राह नेकीकी छोड़िके,
बुरा अमल कमाया।
हरदम तिसको यादकर,
जिन वजूद सँवारा।
सबै खाक दर खाक है,
कुछ समुझ गँवारा।
हाथी घोड़े खाकके,
खाक खानखानी।
कहैं मलूक रहि जायगा,
औसाफ निसानी।
भजन - नाम हमारा ख़ाक है हम खाखी बन्दे !!
पदम् श्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा
यह चैनल स्वामी राम स्वरुप शर्मा जी, वृंदावन से संबंधित है, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति सर अब्दुल कलाम जी, ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, 2005 में ! स्वामी जी के द्वारा भगवान कृष्ण, भगवान राम और भगवान चैतन्य महाप्रभु के राम-लीला और रास-लीला के माध्यम से समाज में एक नया आयाम शुरू किया था. उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए तथा रासलीला को एक नई ऊंचाइ तक लेन में स्वामी जी ने बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब उनके पौत्र स्वामी राम बल्लभ शर्मा जी पूरी दुनिया में रास-लीला के माध्यम से अपने दादा जी का नाम ऊंचा कर रहे है ।
यह भजन भी देखिये