श्री खाटू श्याम जी की आरती लिरिक्स Shri Khatuji Aarti Lryics

श्री खाटू श्याम जी की आरती लिरिक्स Shri Khatuji Aarti Lryics

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे,
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे,
तन केसरिया बागो,
कुंडल श्रवण पड़े,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे,
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे,
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

झांझ कटोरा और,
घडियावल,
शंख मृदंग घुरे,
भक्त आरती गावे,
जय जयकार करे,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुख से उबरे,
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम श्याम उचरे,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

श्री श्याम बिहारी जी,
की आरती,
जो कोई नर गावे,
कहत भक्तजन,
मनवांछित फल पावे,
ॐ जय श्री श्याम हरे।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे,
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे,
ॐ जय श्री श्याम हरे।
 



Aarti Shri Khatu Shyam Ji by Radhika Gargi | श्री खाटू श्याम जी की आरती Shri Khatu Shyam Aarti 2023

Latest Bhajan Lyrics
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url