दीवाना हूं तेरा कान्हा मुझे ज्यादा ना तड़पाना भजन

दीवाना हूं तेरा कान्हा मुझे ज्यादा ना तड़पाना भजन

दीवाना हूं तेरा कान्हा,
मुझे ज्यादा ना तड़पाना,
दीवाना हूं तेरा कान्हा,
मुझे ज्यादा ना तड़पाना।

कभी गोकुल में ढूँढू तुझे,
वृन्दावन में ढूँढू तुझे,
नंदगाँव में ढूँढू तुझे,
गोवर्धन में ढूँढू तुझे,
ढूँढ आया मै बरसना,
दीवाना हूं तेरा कान्हा,
मुझे ज्यादा ना तड़पाना।

अब तो कर दो दया की नजर,
ठोकरे खा रहा दरबदर,
एक तेरे इस दर के सिवा,
और दुनिया में ना घर मेरा,
मुझे दर से ना ठुकराना,
मुझे दर से ना ठुकराना,
दीवाना हूं तेरा कान्हा,
मुझे ज्यादा ना तड़पाना।

हर तरह से तुम्हारे है हम,
आप मानो ना मानो भगवन,
तेरे चरणों में निकलेगा दम,
आप मानो ना मानो भले,
मुझे दर से ना ठुकराना,
दीवाना हूं तेरा कान्हा,
मुझे ज्यादा ना तड़पाना।


दीवाना हूँ तेरा कान्हा मुझे जादा ना तडपाना / कृष्ण की दीवानगी के भजन / रमाकान्त व्यास

जब दिल में तड़प उठती है तो लगता है जैसे हर सांस रुक सी जाती है। गोकुल, वृंदावन, नंदगाँव, गोवर्धन, बरसाना – सब जगह ढूंढता फिरता हूं, लेकिन कहीं कान्हा नहीं मिलते। अब तो बस यही गुहार है कि दया की एक नजर कर दो। ठोकरें खाता-खाता दर-बदर हो गया हूं। तेरे इस दर के सिवा और कोई घर नहीं दिखता। मुझे दर से मत ठुकराना। दीवाना हूं तेरा कान्हा, ज्यादा ना तड़पाना। चाहे तुम मानो या न मानो, हम तो हर तरह से तुम्हारे ही हैं। आखिरी सांस भी तेरे चरणों में ही निकलेगी। 

बस एक बार अपनी कृपा का हाथ बढ़ा दो, ताकि यह तड़प शांत हो जाए और दिल को सुकून मिल जाए। तेरे बिना यह जीवन अधूरा सा लगता है। जब तू मिल जाएगा तो सारी थकान मिट जाएगी और मन हल्का हो जाएगा। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की। 

This album is produced by Kanhaiya Cassette Jhansi. Please contact us for any information or comments or request at (dseth@kanhaiyacassette.com). Telephone: 0510-2441363. Kanhaiya Cassette Pvt. Ltd., 161 Jawahar Chow, Seth Kanhaiya Lal Marg, Jhansi-284002 UP, India 

यह भजन भी देखिये
ऐसा है मेरा गिरधारी भजन
हे गोपाल कृष्ण करूं आरती तेरी
हैप्पी बर्थडे सांवरिया लिरिक्स 

Next Post Previous Post