जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत
जगमग ज्योत जले माँ तेरी जगमग ज्योत जले
जगमग ज्योत जले माँ,तेरी जगमग ज्योत जले,
तेरी ज्योत जगाकर मैया,
मन का फूल खिले,
जगमग ज्योत जले माँ,
तेरी जगमग ज्योत जले।
जब मैं खोलू अखियां,
अपनी तब हो दर्शन तेरा,
तेरी मूरत देख के मैया,
सच हो सपना मेरा,
पड़ी रहू दिन रात भवानी,
ममता की छाव तले,
जगमग ज्योत जले माँ,
तेरी जगमग ज्योत जले।
सात रंग की ज्योति वाला,
जग में नूर निराला,
कही दिखे तू छोटे रुप में,
कही दिखे तू ज्वाला,
तू जिसको वर देती,
भवानी टला नही टले,
जगमग ज्योत जले माँ,
तेरी जगमग ज्योत जले।
जब आव्हान करू मैं तेरा,
दरश मुझे दिखलाना,
इस बालक भक्त के सब,
दुख दर्द मिटाना,
सुबह श्याम मैं नाम तेरा,
तेरा ही नाम जपु,
जगमग ज्योत जले माँ,
तेरी जगमग ज्योत जले।
शहनाज़ अख्तर देवी गीत |Super hit devi geet JAGMAG JYOT JALE SHAHNAZ AKHTAR