मन को कुंडलपुर कर जाओ बड़े बाबा मेरे भजन

मन को कुंडलपुर कर जाओ बड़े बाबा मेरे भजन

मेरे रोम रोम में समा जाओ,
बड़े बाबा मेरे,
मन को कुंडलपुर कर जाओ,
बड़े बाबा मेरे।

मेरे जब तक प्राण रहें,
तेरा ही ध्यान रहे,
तेरे ही चरणों में,
ये मन अविराम रहे,
मैं जब भी नैन मूंदूँ,
मैं जब भी नैन खोलूँ,
तेरे ही दर्शन से,
मुझको आराम रहे,
हर सांस में भक्ति भर जाओ,
बड़े बाबा मेरे,
मेरे रोम रोम में बस जाओ,
बड़े बाबा मेरे।

माना मैं पापी हूँ,
मैंने लाखों पाप किये,
पर तू तो दयालु है,
तूने सारे माफ किये,
इस सारी दुनिया में,
तेरे ही चर्चे हैं,
उन्हें सुनकर आया हूँ,
मन में संताप लिए,
मेरी बिगड़ी आज बना जाओ,
बड़े बाबा मेरे,
मेरे रोम रोम में बस जाओ,
बड़े बाबा मेरे।

मेरे रोम रोम में समा जाओ,
बड़े बाबा मेरे,
मन को कुंडलपुर कर जाओ,
बड़े बाबा मेरे।



मन को कुंडलपुर कर जाओ बड़े बाबा मेरे | Kundalpur Jain Bhajan | New Jain Song | ‪@R_Jain_Melodies‬

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


परम अतिशयकारी कुंडलपुर के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के पावन चरणों मे अपने भक्ति सुमन अर्पित कीजिये इस सुंदर भजन के माध्यम से !
Lyrics, Composition & Voice: Dr. Rajeev Jain
Music Arrangement: Jugesh Shakya
Visual Credits: ‪@ShreeBadeBaba‬
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post