नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना, नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना।
लायक नहीं हूँ मैं जानता हूँ, अपने गुनाहों को पहचानता हूँ, अपना समझ सारी खता भुलाना, हमसे कभी तुम रूठ ना जाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना, नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना।
ये पूजन अर्चन ये वंदन ना आए, कहो श्याम प्यारे तुमको कैसे मनाए, प्रेम किया है तुमसे प्रेम निभाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना, नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना।
अगर जो ना होता भरोसा तुम्हारा, दुनिया में कैसे होता गुजारा, कृपा की छैया कभी ना हटाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना, नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना।
बिन तेरे प्यारे रह नहीं सकता, दर्द जुदाई का सह नहीं सकता, अपने सुनील को कभी ना भुलाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना, नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना।
नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना, नहीं जानते हम तुमको मनाना, हमसे कन्हैया रूठ ना जाना।
नहीं जानते हम तुमको मनाना ~ Kumar Giriraj ~ Krishna Bhajan 2022 ~ Nahi Jante Hum Tumko Manana